Skip to main content

Google Secreat

Google की 15 सीक्रेट सर्च ट्रिक्स, जिनके बारे में शायद नहीं जानते होंगे आप

 गूगल का ग्रेट ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल 2014, 10 दिसंबर से शुरू हो गया है। ये फेस्ट 12 दिसंबर तक चलेगा जिसमें 450 से ज्यादा ऑनलाइन रिटेलर्स हिस्सा ले रहे हैं। इस फेस्ट में यूजर्स को वेबसाइट्स लगभग हर प्रोडक्ट पर डिस्काउंट मिलेगा। गूगल दुनिया का सबसे पॉपुलर सर्च इंजन माना जाता है, लेकिन यह बात भी सही है कि गूगल ने अपने कई राज छुपाकर रखें हैं। इनमें से कुछ राज बड़े ही मजेदार हैं।

यदि आप बोर हो रहे हैं, तो आप इन ट्रिक्स को अपनाकर टाइमपास भी कर सकते हैं। हम आपको गूगल होम पेज की ऐसी मजेदार ट्रिक्स बता रहे हैं।


Google Zero Gravity Flat Fall

ये ऐसी ट्रिक्स है जिससे गूगल के होम पेज की पूरी साइट ही नीचे गिर जाती है। यह ट्रिक ग्रेविटी के कॉन्सेप्ट पर है।

कैसे करें ये ट्रिक-

* सबसे पहले होम पेज पर "Google gravity" टाइप करें।
* इसके बाद जो सबसे पहला लिंक आएगा उसपर क्लिक करें।
* लिंक पर क्लिक करते ही गूगल के होम पेज का पूरा कंटेंट नीचे की ओर आ जाएगा। यूजर्स के द्वारा सर्च किया गया मैटर भी पेज पर नीचे की ओर आ जाएगा जैसे ग्रैविटी के कारण कोई चीज ऊंचाई से नीचे गिरती है।

 Google Sphere

इस ट्रिक से स्क्रीन पर खेलने का ऑप्शन रहता है। इस ट्रिक को यूज करने से गूगल की पूरी स्क्रीन घूमने लगती है। इस ट्रिक के माध्मय से इमेज के लिए रिसर्च करने पर स्क्रीन और ज्यादा रोमांचक लगती है।

कैसे करें ये ट्रिक-

* सबसे पहले होम पेज पर "Google Sphere" टाइप करें।
* इसके बाद जो सबसे पहला लिंक आएगा उसपर क्लिक करें।
* अब आपका होम पेज ऊपर दिए गए स्क्रीन शॉट जैसा हो जाएगा।

Google Underwater

इस ट्रिक को यूज करने पर गूगल और प्रोजेक्ट पेज पानी के अंदर नजर आता है।

कैसे करें ये ट्रिक-

* सबसे पहले होम पेज पर "Google Underwater" टाइप करें।
* इसके बाद जो सबसे पहला लिंक आएगा उसपर क्लिक करें।
* अब आपका होम पेज ऊपर दिए गए स्क्रीन शॉट जैसा हो जाएगा।

Do a barrel roll

यदि आप इस ट्रिक को अपनाना चाहते हैं, तो आप google.com पर जाए और वहां Do a barrel roll टाइप करें। इससे स्क्रीन 360 एंगल पर घूमने लगेंगी।

कैसे करें ये ट्रिक-

* सबसे पहले होम पेज पर "Do a barrel roll" टाइप करें।
* इसके बाद जो सबसे पहला लिंक आएगा उसपर क्लिक करें।

Zeg Rush

जैसा आपने Google Zero Gravity में देखा, पूरा होम पेज नीचे गिर जाता है, उसी तरह इस ट्रिक को यूज करने पर पूरा गूगल पेज जीरो ( zero) से भर जाता है।

कैसे करें ये ट्रिक-

* सबसे पहले होम पेज पर "Do a barrel roll" टाइप करें।
* इसके बाद जो सबसे पहला लिंक आएगा उसपर क्लिक करें।

Let Me Google That for You

यदि आपका दोस्ता कोई चीज रिसर्च करना चाहता है, तो आप इस ट्रिक का यूज कर सकते है। इससे जो आप रिसर्च करना चाहते हैं, वो अपने आप सर्च हो जाएगा। लिंक पर जाकर, जो रिसर्च करना चाहते हैं, वो टाइप करें। एक नई लिंक आ जाएगी और आप इसे कॉपी करके अपने दोस्त को भेज दें। सब कुछ अपने आप होता जाएगा और रिजल्ट अपने आप डिस्प्ले हो जाएगा।

कैसे करें ये ट्रिक

* सबसे पहले होम पेज पर "Let Me Google That for You" टाइप करें।
* इसके बाद जो सबसे पहला लिंक आएगा उसपर क्लिक करें।

Google Hacker

इस ट्रिक को करने से गूगल पेज किसी अन्य भाषा में दिखाई देगा।

कैसे करें ये ट्रिक

* सबसे पहले होम पेज पर "Google Hacker" टाइप करें।
* इसके बाद जो सबसे पहला लिंक आएगा उसपर क्लिक करें।
Winnie Google

इस ट्रिक का यदि आप उपयोग करते हैं, तो आपने गूगल पेज पर जो रिसर्च किया है, वह बहुत ही छोटे शब्दों में दिखाई देगा।

कैसे करें ये ट्रिक

* सबसे पहले होम पेज पर "Winnie Google" टाइप करें।
* इसके बाद जो सबसे पहला लिंक आएगा उसपर क्लिक करें।


Google Rainbow

इस ट्रिक से गूगल पेज के ऊपर इंद्र धनुष देखने को मिलता है। वहीं पूरे पेज का टेक्सट भी अलग- अलग रंगों में नजर आता है।

कैसे करें ये ट्रिक

* सबसे पहले होम पेज पर "Google Rainbow" टाइप करें।
* इसके बाद जो सबसे पहला लिंक आएगा उसपर क्लिक करें।

Google Tilt


इस ट्रिक से आप अपने दोस्त को सरप्राइज दे सकते हैं। इससे पूरा पेज टाइटल की पोजीशन में दिखेगा।

कैसे करें ये ट्रिक

* सबसे पहले होम पेज पर "Tilt" टाइप करें।
* इसके बाद जो सबसे पहला लिंक आएगा उसपर क्लिक करें।


Google Zero Gravity Inversion

इस ट्रिक से ऐसा लगेगा कि आप स्क्रीन के दूसरी तरफ हैं। इससे सभी चीजे रिवर्स नजर आती है।

कैसे करें ये ट्रिक

* सबसे पहले होम पेज पर "Google Zero Gravity Inversion" टाइप करें।
* इसके बाद जो सबसे पहला लिंक आएगा उसपर क्लिक करें।


goglogo

ये ऐसी ट्रिक है, जिससे गूगल की जगह आपका नाम नजर आएगा।

कैसे करें ये ट्रिक

* सबसे पहले होम पेज पर "goglogo" टाइप करें।
* इसके बाद जो सबसे पहला लिंक आएगा उसपर क्लिक करें।


sqrt(cos(x))*cos(300x)+sqrt(abs(x))-0.7)*(4-x*x)^0.01, sqrt(6-x^2), -sqrt(6-x^2) from -4.5 to 4.5

इस ट्रिक में यदि आप सर्च करने पर गूगल पेज पर हार्ट का ग्राफ बना हुआ दिखाई देगा।

कैसे करें ये ट्रिक

* सबसे पहले होम पेज पर "sqrt(cos(x))*cos(300x)+sqrt(abs(x))-0.7)*(4-x*x)^0.01, sqrt(6-x^2), -sqrt(6-x^2) from -4.5 to 4.5 " टाइप करें।


Google Guitar

इस ट्रिक का अपनाने से गूगल का लोगो गिटार की तरह नजर आएगा। इस गिटार के तार पर कर्सर ले जाते ही आवाज भी आएगी।

कैसे करें ये ट्रिक-

* सबसे पहले होम पेज पर "Google Guitar" टाइप करें।
* इसके बाद जो सबसे पहला लिंक आएगा उसपर क्लिक करें।

Google Doodles

गूगल पर अब तक बनाए गए सभी डूडल्स देखने के लिए इस की-वर्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। गूगल डूडल्स सर्च बार में टाइप करते ही जो पहला लिंक आए उसपर क्लिक करें। ऐसे में गूगल डूडल का पेज खुल जाएगा। 

Popular posts from this blog

CTET Feb 2026 Final Ans Key

 CTET Feb 2026 Final Ans Key  CTET 7 Feb 2026 - Paper 1 - Ans key -       Click here CTET 8 Feb 2026 - Paper 1 - Ans key -       Click here CTET 7 Feb 2026 - Paper 2 - Ans key -       Click here CTET 8 Feb 2026 - Paper 2 - Ans key -       Click here ज्यांना फायनल उत्तर सूची नुसार कोणत्याही पेपर मध्ये 81 किंवा 89 मार्क आहेत, त्यांनी 7588020886 ह्या नंबर वर खालील प्रमाणे माहितीसह संपर्क करावा. 1) आपले नाव - 2) Roll नंबर - 3) मोबाईल नंबर - 4) पत्ता - 5) CTET पेपर नंबर - १ / २ 6) CTET पेपर कोड - 7) CTET पेपर मार्क - 8) CTET पेपर दिनांक - 7 Feb. 2026 / 8 Feb. 2026 ह्यासाठी आपणास योग्य आणि अचूक मार्गदर्शन करण्यात येईल.    More information please Call / Whatsapp - 7588020886 Crescita Academy 

CTET result पुन्हा तपासण्यासाठी दुसरी संधी

CTET Feb. 2026 च्या निकाल बाबत काही आपल्या मनात शंका असल्यास आता एकदा पुन्हा संधी मिळतेय नक्की फायदा करून घ्या. ज्यांना 81 किंवा 89 असे काठावर मार्क आहेत त्यांनी ह्या संधीचा नक्की फायदा करून घ्या.